युवक की हत्या मामले मे हीरा नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के हीरा नगर थाने के भानगढ़ स्थित ईट भट्‌ठे में सोमवार सुबह रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई था वही पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पांच आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की बताया जा रहा पांचों आरोपियो ने प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या करना काबुल किया है

दूसरे की गर्ल फ्रेंड से बात करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया जिसकी कीमत अपनी जान गवाकर चुकाना पड़ी दरसअल कल सुबह हीरानगर थाना क्षेत्र के भानगढ़ के एक ईट भट्टे के पास युवक संदेश शर्मा की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी वही पुलिस मात्र 24 घंटे के अंदर इस जघन्य हत्या का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले पांच आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि कल एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस ने पूरे मामले में पांचों आरोपीयो से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान संदेश शर्मा(21 ) निवासी बंजर नगर के रूप में हुई थी। घटना के समय से फरार मुख्य आरोपी सोनू विश्वकर्मा को देर रात देवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देर रात पूछताछ में हत्या करने की वारदात को कबूला किया है वही मृतक संदेश शर्मा रविवार दोपहर अपने दोस्त सोनू विश्वकर्मा से मिलने का बोलकर घर से निकला था जिसजे बाद से मृतक संदेश आ0ने घर वापस नही लोटा वही मृतक के परिवार वालो ने दोपहर 2 बजे मृतक संदेश को फोन किया तो फोन भी बन्द आ रहा था। फिर उसने दोस्त के फोन से कॉल किया। कहा-शाम 5 बजे तक लौट आऊंगा। जब मृतक संदेश शाम को घर नहीं पहुच तो पिता ने तलाशने के बाद परदेशीपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिनों बाद मृतक संदेश की शादी थी और संदेश ने अपने हाथों में मेहंदी भी लगा रखी थी वही परिजनों का कहना है कि उसका दो दिन पहले किसी से गर्ल फ्रेंड को लेकर दोस्तो से विवाद हुआ था। वही पुलिस ने बताया कि मृतक संदेश किसी लड़की से बात करता था। वह लड़की आरोपी सोनू की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस को शक है कि हत्या इसी वजह से की गई है वही पुलिस पांच आरोपी ललित चौरसिया , अजय यादव , संजय अहिरवार , रितिक सिसोदिया , सोनू विश्कर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version