यातायात विभाग ने जनवरी से लेकर अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूल कर एक रिकार्ड बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में यातायात विभाग ने जनवरी से लेकर अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूल कर एक रिकार्ड बनाया है l ये जुर्माना 60 हजार वाहन चालकों से वसूला गया है इनमे 32 हजार टू व्हीलर तो लगभग 22  हजार फोर व्हीलर शामिल है  

इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ट्रैफिक पुलिस ने कुल 60 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को नियम तोड़ते पकड़ा और कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूली है। पिछले नौ माह में पाया गया है कि सर्वाधिक 32 हजार से ज्यादा दोपहिया चालकों ने नियमों को तोड़ा है। दूसरे नंबर पर 22 हजार की संख्या कार-जीप चालकों की हैं। इस दौरान अन्य वाहनों में 1272 बसों, 1737 ऑटो, 443 वैन, 235 मैजिक और 200 मेटाडोर चालकों के साथ ही 589 ट्रकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। पिछले नौ माह में कुल 60 हजार 618 चालानों में से 4 हजार से ज्यादा कोर्ट चालान भी बनाए गए हैं बात की जाए कार्यवाही की तो सबसे ज्यादा 19 हजार 41 वाहन चालकों ने चौराहों पर संकेतक का उलंघन किया है वहीं 3 हजार से ज्यादा ऐसे चालको को पकड़ा गया, जो गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। अमले ने 2 हजार 686 ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जिनमें खिड़की के शीशों पर काली फ़िल्म लगी थी। जबकि बिना सीट बेल्ट के 3 हजार 113 वाहन चालक भी पकड़ाए। इसी तरह 361 शराबी चालक पकड़े गए। जबकि 1 हजार 367 चालक तेज रफ्तार में पकड़े गए। रांग पार्किंग और दुपहिया पर तीन सवारी होने पर भी चालकों पर कार्रवाई की गई है ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार ने बताया कि ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ लाइसेंस कैंसल करने के लिए परिवहन विभाग को भी लिखा गया है वही लोगो को यातायात नियमो का पालन करने हेतू भी जागरूक किया जा रहा है

Exit mobile version