मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी के गले से बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी के गले से बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा भंवरकुआ थाने में कई गई है

दरसअल इंदौर शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलनद हो गए है कि अब तो सुबह टहलने या मॉर्निंग वॉक पर जाना भी दूभर हो गया है वही ताजा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र की है जहा थाने से कुछ ही दूर होलकर साइंस कॉलेज के सर्विस रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे जानकी नगर में रहने वाले व्यापारी नितेश खंडेलवाल के गले से 4 तोले की सोने की चेन एक बदमाश द्वारा छीन कर फरार हो गया वही भंवरकुआ थाना प्रभारी ने बताया कि रोज की तरह ही व्यापारी नितेश खंडेलवाल मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी पीछे से एक व्यक्ति जो कि पैदल ही व्यापारी का पीछा कर रहा था और मौका देखते ही व्यापारी के गले से 4 तोले सोनी की चैन खिंच कर फरार हो गया बताया जा रहा सोने की चैन की कीमत लाखो रुपय बताई जा रही है बहरहाल भंवरकुआ पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है

Exit mobile version