मूक बधिर नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोस में रहने वाले 6 आरोपियों ने किया सामुहिक दुष्कर्म ,आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहडोल :शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक मूक बधिर नाबालिग के साथ हैवानियत की घटना सामने आ रही है। यहां एक मूक बधिर बच्ची के साथ 6 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है ।घटना की जानकारी लगने पर पीड़िता की माँ नाबालिग को कोतवाली थाने लेकर पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में से चार आरोपी खुद भी नाबालिग हैं।

मासूम मूक बधिर ने घटना की जानाकरी इशारो के रूप में अपने माँ को बताई। आरोपी की फोटो मोबाइल में दिखाकर पीड़िता से पहचान कराई गई है। पुलिस को भी इशारों से अपनी आप बीती पीड़िता ने बताई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली अंतर्गत एक नाबालिग जो कि मूक बधिर है, उसके साथ पड़ोस के ही रहने वाले 6 लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version