मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शहीद वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया।

झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया था। 18 जून 1858 को ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गईं

Exit mobile version