मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पाताल पानी पहुचकर टंट्या मामा के मंदिर में पूजन कर प्रतिमा का अनावरण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज दोपहर 12:00 बजे पातालपानी पहुंचे और बिहार टंट्या मामा के मंदिर में पूजन के पश्चात टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर आदिवासी समाज जनों की सभा को संबोधित भी किया।

महू स्थित पातालपानी मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने यहां मौजूद आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पातालपानी में प्रतिवर्ष मेला लगेगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने एक ही खानदान को बढ़ाया है नेहरू इंदिरा गांधी और गांधी परिवार को वे बढ़ाते आए है। उन्होंने कभी भी किसी क्रांतिकारी के बारे में नही सोचा, लेकिन अब मोदी सरकार है। और ये सरकार सभी क्रांतिकारियों के सम्मान करेगी। चाहे वह किसी भी समाज का हो…. वहीं महू के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आदिवासी समाज संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद टंट्या मामा भील का मंदिर पातालपानी में बनाया जाएगा

Exit mobile version