इंदौर में पुलिस चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं मामूली बात पर आए दिन चाकूबाजी जैसी घटनाए नजर आ रही है। वहीँ मामूली बात पर युवती उसकी माँ चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है । ………………….ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवती का राहुल नामक युवक से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिस पर राहुल ने युवती पर फैक्ट्री से बाहर निकलते ही चाकू से हमला कर दिया। वहीं युवती की मां रेखा बाई बीच बचाव के लिए आई तो राहुल की पत्नी ने नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। घायल युवती और मां रेखा बाई और उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपी गंगाराम राठौर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
