मानसिक रूप से बीमार महिला ने ढाई साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चार लड़कियों के जन्म लेने के बाद ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित किया कि महिला की मानसिक हालत खराब हो गई हालांकि गली-गली भटकने वाली मानसिक महिला ने लड़के की चाह में ढाई साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरे वासियों ने महिला के साथ पकड़ कर मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में लिया है ।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र इलाके का है यहां पर ढाई साल के बच्चे को एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रही थी घबराई महिला उस बच्चे को छोड़कर भाग खड़ी हुई हालांकि 1 दिन बाद मालवीय नगर में घूमती दिखी महिला को पहचाना गया और कॉलोनी की महिलाओं ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी महिलाओं को शक था कि बच्चा चुराने वाला गिरोह में महिला शामिल है हालांकि जब इस बात की पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और चार बेटियों के बाद परिवार के लोगों ने महिला को इतना प्रताड़ित करा कि बेटे की चाह में वह मानसिक रूप से बीमार हो गई हालांकि पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने वालों पर भी प्रकरण दर्ज किया है वहीं कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version