महू छावनी क्षेत्र मे सेना की वर्दी पहन घूम रहे एक फर्जी युवक को लिया हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर  के पास महू छावनी क्षेत्र में  गणतंत्र दिवस की निगरानी के दौरान  आर्मी इंटेलिजेंस और सीएमपी ने एक  नटवरलाल को पकड़ा है जो सेना की वर्दी में घूम रहा था पकड़े गए आरोपी का नाम मिथुन पिता रामप्रसाद निवासी राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश बताया गया है आर्मी इंटेलिजेंस की महू विंग के अधिकारी और जवानों द्वारा छावनी क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकसी की जा रही थी इसी दौरान सेना की वर्दी धारी एक युवक पर अधिकारियों की नजर पड़ी जिस की वर्दी सहित उसके द्वारा लगाई गई हेड कैप  तथा बिहार रेजीमेंट का मोनो गलत लगा पाए जाने पर आर्मी इंटेलिजेंस और सीएमपी के अधिकारियों को उसके ऊपर संदेह हुआ जिसके बाद अधिकारियों द्वारा सकती से पूछ ताछ करने पर वह फर्जी निकला  आर्मी इंटेलिजेंस को उसके पास से फर्जी आई कार्ड व् पेन्ड़्राईव भी मिली है जिसमे खुद को बिहार रेजिमेंट का सैनिक होना बताया है ………पूछ ताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौप कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है महू थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि
आज आर्मी और पुलिस साथ मे पेट्रोलिंग कर रही थी उसी समय एक व्यक्ति जो सेना की वर्दी में घूम रहा था जब हमे शक हुआ तो हमने उस से पुछ्ताज की तो उसके पास कोई आईडी कार्ड नही मिला पता चला कि उसका नाम मिथुन है राजगढ़ का रहने वाला है उसे आर्मी में भर्ती होने का शोक था उसके फ़ोन में पेन ड्राइव में आर्मी के नाम से पहचान थी उसके सभी आईडी फौजी के नाम से थे उंसने आने गांव में भी अपने आप को फौजी बता रखा था लोगो से धोखा धड़ी करने के हिसाब से अपने आप को आर्मी का बता रखा था अभी हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूछ ताछ जारी है

Exit mobile version