कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली हप्सी में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते जाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी युवक ने अपनी जनेऊ से गला घोट का महिला की हत्या की थी और उसे सुनसान खेत में फेंक आया था।
दरअसल कनाडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि बिचोली हप्सी रोड पर खेत में अधेड़ महिला का शव पड़ा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस में उसकी शिनाख्त की जिसमें उसका नाम भगवती बाई मेवाड़ा सामने आया जोकि अंजड़ जिले की रहने वाली थी महिला के बॉडी पर गले पर चोट के निशान से पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी वहीं पुलिस ने महज 12 घंटों के भीतर 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी तक पहुंच गई आरोपी का नाम दिनेश मिश्रा सामने आया है जो कि महिला को एक दिन पहले ही उसने अपने घर पर किराए पर रखा था इसी बीच दोनों के संबंध भी बन गए थे संबंध बनने के बाद महिला दिनेश मिश्रा पर शादी के लिए दबाव बना रही थी आरोपी ने अपनी इज्जत खराब होने के डर से आरोपी दिनेश मिश्रा ने पहले उसके साथ मारपीट की उसके बाद अपनी जनेऊ से महिला का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी वह अपनी कार से महिला को सुनसान खेत में फेंक आया फिलहाल आरोपी दिनेश मिश्रा से और भी पूछताछ की जा रही है।
