कोरोनावायरस के चलते जहा अस्पतालो में मरीजो को बेड ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयां और इंजेक्शन का अभाव हो रहा है जिसके चलते हजारों की तादाद में मरीजों की मौत भी हो रही है लेकिन बीच लगातार बीजेपी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर महामारी के दौर में राजनीति करने का आरोप लगाने में जुटी है आपको बता दें कुछ दिनों पहले बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने विधायक संजय शुक्ला को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नसीहत देते हुए कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारे हुए हैं इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए,,,,, वही जिसके पलटवार में कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी जनप्रतिनिधियों के ऑक्सीजन टैंकर को घंटो रोक कर पूजा-पाठ और फोटो सेशन के नाम पर लेटलतीफी को लेकर कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि महामारी के दौर में भी इस तरह की हरकत करने में लगे हुए हैं,उन्हें मरीजो की चिंता नही है।
