महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाएगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संयुक्त माली समाज महासंघ के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल सैनी ने बताया कि माली समाज के पितृ पुरुष सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 131वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त माली समाज महासंघ द्वारा 28 नवंबर रविवार प्रातः 9:00 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल रिंग रोड चौराहे पर रखा गया है जिसमें क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व सभापति अजय सिंह नरूका, विकास प्राधिकरण के • पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद वंदना कमल यादव, गुजराती रामी माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण जाधव, नाभावंशी फूल माली समाज के 105 गांव के पूर्व अध्यक्ष अशोक मालाकार एवं समाज बंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर मनाई जाएगी सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि कोरोना गार्डलाइन का पालन करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Exit mobile version