मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने कोरोना वालंटियर बन आम जनता में मास्क बांटे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने आज देवास- इंदौर के मध्य क्षिप्रा गांव में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क बांटे और आम जनता को अवगत कराया की इस बीमारी से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण साधन मास्क लगाना है इसके साथ दो गज की दूरी का पालन करें ,हाथो को बार साबुन से धोते रहे। मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने आम जनता से आह्वान किया है कि वे भी आज से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किए गए मैं भी कोरोना वालंटियर अभियान से जुड़े। इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं और गांवों और नगरों में करोना की रोकथाम के लिए कार्य करें।मंत्री श्री सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण अंचल में दौरा कर लोगो को कोरोना से बाचाव के बारे में बता रहे हैं।

Exit mobile version