भीषण हादसे का शिकार हुए युवक कार को नियंत्रित नहीं कर पाये और खड़े टैंकर में जा टकराई जिससे मोके पर ही मोत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चंदा के पास तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में जा टकराई हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार छे छात्रों की मौत हो गई वही पुलिस आरक्षक सुरेश यादव ऒर आसपास के लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फसे शवो को बाहर निकाला

दरअसल मामला देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा तेज रफ्तार देवास से इंदौर की तरफ आ रही स्विफ्ट कार भीषण हादसे का शिकार हो गई जहां पेट्रोल पंप के बाहर खड़े टैंकर में पीछे से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में कार में सवार छह छात्रों की मौत हो गई है वहीं सूचना के बाद आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जहां काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया बताया जा रहा है कि सभी कार सवार युवक बाईपास पर ढाबे से खाना खाकर घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए मृतकों में सोनू जाट रशिया डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है वहीं अन्य युवक भी छात्र है सभी म्रतक छात्रों के शव कार में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फ़स गए थे जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा काफी जद्दोजहद कर कार से निकाला गया

सुरेंद्र यादव आरक्षक शव को निकालने वाला पुलिसकर्मी

वही मरने वालों में

- Advertisement -

1 – ऋषि पिता अजय पंवार पिता निवासी भाग्यश्री कालोनी
2 – सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर
3 – छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर
4 -सोनू जाट पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर
5 – सुमित पिता अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी
6 -गोलू पिता बिष्णु बैरागी

नरसिंह यादव उप निरीक्षक

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है

Exit mobile version