- भगवान बिरसा मुंडा जी की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा हम सबके लिए आदर्श है।
महान क्रांतिकारी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बड़ा गणपति चौराहे पर आज दीप उत्सव का आयोजन किया गया। पार्षद एवं भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मात्र 25 वर्ष के अल्पजीवन में अपने स्वाभिमान ,साहस व मातृभूमि के प्रति श्रद्धा द्वारा वनवासियों और जनजातियों में जो प्रेरणा जगायी वह हम सबके लिए आदर्श है। जनजातीय गौरव दिवस मनाने का यह अभूतपूर्व निर्णय जनजातीय वर्ग के मान – सम्मान को बढ़ाने वाला निर्णय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का सभी जनजाति वर्ग के भाइयों -बहनों और कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद भी प्रेषित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता जी, जनजातीय विचार मंच के विक्रम मस्कुले जी, मुकेश खाटवा, धीरज ठाकुर, अंकित रावल, अरुण जाट, जीतू भाटिया, गोविंद गौतम, शैलेश कहार, लक्की राठौर, रजत गर्ग, अपेक्षित पंचारिया, केशव पोरवाल, सन्नी वर्मा, सहित अन्य जनजाति बंधुगण व कार्यकर्ताओ ने दीप उत्सव के साथ बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
