बेंकों के निजीकरण को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के तमाम सरकारी बैंक के कर्मचारियों द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में दो दिवसीय काम बंद बैंक बंद हड़ताल का ऐलान किया गया है और मांग की गई है कि सरकारी बैंकों को निजीकरण ना किया जाए इससे कर्मचारियों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

इंदौर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है हड़ताल को लेकर यूनियन से जुड़े सदस्य का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा एक बिल बना कर लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जाना है यदि वह बिल पास हो जाता है तो सरकारी बैंक निजी बैंक के रूप में तब्दील हो जाएंगी और यह देश के लिए काफी अहित कार्य सिद्ध होगा इससे भविष्य में बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को भी काफी सारी दिक्कतें आएंगी और इसी कारण से आज बैनर पोस्टर लेकर बैंक यूनियन के माध्यम से सभी कर्मचारी सरकारी बैंकों को बंद कर एकजुटता के साथ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया जा रहा है और मांग रखी जा रही है कि सरकारी बैंकों का निजीकरण नहीं हो और यह हड़ताल राष्ट्रव्यापी हड़ताल है यदि भविष्य में मांगे नहीं मानी जाती हैं तो और बड़ा आंदोलन किया जा सकता है

Exit mobile version