बीमारी से परेशान होकर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रहे हैं.इसी तरह का एक मामला सोमवार को छतरीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया. जहां एक निगम के मास्टर कर्मी ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है।

दरअसल परिजनों का कहना है कि युवक पिछले कई दिनों से बीमारी से परेशान था। वही डिप्रेशन के कारण इस तरह का कदम उठाया है। बताया जा रहा है युवक निगम कमर्शियल कर्मचारी था। इधर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सोमवार को शव का मार्ग कायम जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Exit mobile version