बीएससी की छात्रा ने बीती रात फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/YVn99qpr6r8

एक छोटे से गांव से इंदौर पढ़ने आई युवती ने बीती रात फांसी लगाकर की आत्महत्या मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां टीना तोमर नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक छोटे से गांव से इंदौर एजुकेशन हब की चकाचौंध में खुद को शिक्षित बनाने का सपना देख कर आई युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.. मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां किराए के घर में रहने वाली तोमर नामक युवती ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है टीना कई सालों से इंदौर में ही किराए के घर में रह रही थी और यहीं से इंदौर शहर के एजुकेशन हब की चकाचौंध में अपने गांव से शिक्षित होने का सपना देख कर आई थी फिलहाल टीना का अंतिम वर्ष बाकी था बीएससी की छात्रा ने फांसी क्यों लगा ली इस पर पुलिस को शंका है पुलिस लगातार जांच कर रही है फिलहाल परिजनों के बयान से अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि पुलिस को टीना तोमर नामक युवती के मर्ग के पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है और ना ही परिजनों में कोई आशंका जताई है फिलहाल पुलिस के लिए यह संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े कर रही है बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version