बिना लाइसेंस अवैध रूप से केमिकल का बड़ी मात्रा में भंडार कृषि विभाग अधिकारियों ने की छापामार कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कृषि विभाग अधिकारी मेसर्स माधव सेल्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की छापामार कार्यवाही बिना लाइसेंस अवैध रूप से केमिकल सुपरफास्ट पाउडर बड़ी मात्रा में भंडार करने पर पुलिस में मैनेजर विकास गुप्ता के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।

-दरअसल लसूडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसआर कंपाउंड स्थित मैसर्स माधव सेल्स कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर कृषि विभाग अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की इस दौरान गोडाउन में रखें केमिकल पाउडर को जांचने पर पाया कि बिना लाइसेंस शासकीय अनुमति के सिंगल सुपर फास्ट पाउडर बड़ी मात्रा में भंडारण कर रखा था जहां 300 टन से भी अधिक का केमिकल पाउडर का भंडारण कर रखा था जहां कृषि विभाग अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर की शिकायत पर पुलिस ने मेसर्स माधव सेल्स कारपोरेशन मैनेजर विकास गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version