बालाजी परिसर में भागवत के साथ कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और कई अन्य आयोजन भी शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के वेंकटेश विहार कॉलोनी बालाजी परिसर इन दिनों दिव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,,,इस मौके पर यज्ञ सम्राट टीलाधिश्वर जगद्गुरु मंगल पीठाधीश्वर श्री माधवाचार्य जी महाराज का आगमन हुआ साथ ही महामंडलेश्वर श्री लक्ष्मण दास जी महाराज, एवम् अनेक संत पहुंचे,,,,
भागवत कथा के दौरान गुरुवार को पधारे अतिथियों का स्वागत विकास चौबे,नारायण अग्रवाल ने किया ,,आज भागवत जी के चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्मोत्सव में कथा वाचक महंत श्री 108 रघुनाथ दास जी द्वारा श्रवण करवाया गया,,
कार्यक्रम आयोजक ओ पी यादव,लखन परमार ने बताया कि बुधवार को विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ,विधायक विशाल पटेल थे,, , जिनका स्वागत मनोज शर्मा, जीतू दानू ने किया,,

Exit mobile version