इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को बीपीओ कर्मचारी की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । दरअसल यह हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है । मृतक आकाश की पत्नी वर्तिका का नर्सिंग सुपरवाइजर मनीष शर्मा से अवैध संबंध था इसकी जानकारी आकाश को भी पता चल चुकी थी इस बारे में जब वर्तिका ने अपने प्रेमी मनीष शर्मा को बताया तो उसके बाद इस हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई ।
दरअसल डेढ़ साल पहले ही वर्तिका मृतक आकाश ने लव मैरिज की थी और वह बोलता उज्जैन के रहने वाले हैं कुछ समय पहले ही भी इंदौर आकर या नौकरी कर रहे थे । वर्तिका के आरोपी मनीष शर्मा से अवैध संबंध थे वह पहले बाणगंगा क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में सुपरवाइजर का काम करता था उसके बाद यहां पर कुछ विवाद के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया देवास में नौकरी करने लगा बाणगंगा में नौकरी के दौरान ही उसकी वर्तिका से मुलाकात हुई थी और इस दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिलने और फोन पर बातें करने लगे थे । उनके अवैध संबंधों की जानकारी वर्तिका के पति आकाश को भी लग गई थी जिसके बारे में उसने मनीष को बता दिया था । घटनाक्रम के दिन जब बस स्टॉप पर आकाश वर्तिका को छोड़कर निकला तभी रास्ते में गिर कर दोनों बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया ।
पुलिस इस हत्याकांड में आकाश पर जुआ सट्टा और कर्जे को लेकर भी जांच कर रही थी लेकिन जब पुलिस ने वर्तिका के मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो उसमें कई मर्तबा मनीष शर्मा से बातचीत और व्हाट्सएप चैटिंग भी मिली जिसके बाद मनीष को देवास इंदौर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने 2 लोगों को भेज कर हत्या करवाना कबूल किया है इस पूरे हत्या की योजना में मृतक की पत्नी वर्तिका भी उसके साथ थी । पुलिस ने इस घटनाक्रम को बारीकी से जांचते तकरीबन 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपी गिरफ्त में आए ।
