शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया दोनों ही घायल युवकों को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है
दरअसल पहला मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुमार खाड़ी के पास अंडे की दुकान पर पहुंचे व्यक्ति द्वारा पैसों की बात को लेकर हुए विवाद में दुकान संचालक विक्की और उसके अन्य साथियों ने मिलकर डंडों और चाकुओं से अर्जुन पर हमला बोल दिया तत्काल घायल व्यक्ति अर्जुन को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया
वहीँ दूसरा कुशवाह नगर में रहने वाले रवि नामक युवक ड्यूटी से घर आया हुआ था इसी दौरान अचानक पड़ोस में ही रहने वाले दो व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर रवि को बुरी तरह घायल कर दिया बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते रवि पर हमला किया गया है रवि की हालत काफी गंभीर है जिसका उपचार किया जा रहा है
