इंदौर में लगातार छेड़छाड़ और नाबालिगों के साथ हो रहे अपराध बढ़ रहे हैं शायद इसी का नतीजा है कि अब कुछ नाबालिक युवतीया इसका गलत फायदा उठा कर कानून को गुमराह कर रही है दरअसल मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक नाबालिक की शिकायत पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया
दरअसल इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले दो परिवार आपस में देर रात हुए विवाद जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को गंभीर चोट आई है फिलहाल थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के अनुसार एक नाबालिग लड़की ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है कि गंगाराम नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती है और दोनों ही एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करते हैं कई दिनों से गंगाराम उस पर बातचीत करने का दबाव बना रहा है वही गंगाराम के परिजनों का कहना है कि नाबालिक लड़की लगातार गंगाराम पर बातचीत करने का दबाव बना रही थी जिस की समझाइश भी दी गई लेकिन पीड़ित नहीं मानी फिलहाल यह मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए जिसमें दोनों ही पक्षों को गंभीर चोट आई है फिलहाल चाकूबाजी और अन्य धाराओं में दोनों ही पक्षों पर पुलिस ने मामले पंजीबद्ध कर लिया
