बांग्लादेश से युवतियो को देह व्यापार के लिए लाने वाले सागर जैन के घर चला बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर माफियाओ के विरुद्ध जारी अभियान के तहत शनिवार को इंदौर में रिमझिम बारिश के बीच बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ड्रग्स नशे ओर देह व्यापार से जुड़े सागर जैन उर्फ सेंडो का गुलाबबाग में स्थित अवैध निर्माण बुलडोजर ओर पोकलेन की मदद से ध्वस्त किया गया ।

ड्रग माफियाओं के खिलाफ आज से नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया जिसके तहत आज नगर निगम के अमले ने बांग्लादेश से अवैध तरीके से युवतियों को देह व्यापार के लिए देश में लाने वाले ड्रग माफिया सागर जैन के अवैध निर्माण को ढहा दिया इंदोर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग स्थित ड्रग माफिया सागर जैन के घर पहुँची नगर निगम के अमले ने जेसीबी ओर बुलडोजर के जरिये सागर जैन के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल के अनुसार आज नगर निगम द्वारा गुलाब बाग स्थित ड्रग माफिया सागर जेन ओर पंचवटी स्थित गुंडे रमेश जाट के अवैध निर्माण को ढहाया गया गौरतलब है कि सागर जैन की गिरफ्तारी के बाद ही इंदोर में ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ और पुलिस लगातार इसमें कई बड़े आरोपियों को पकड़ चुकी है। ओर अब प्रशासन द्वारा ड्रग माफियाओं की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने की मुहिम के तहत यह कार्यवाही की जा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर यात्रा के दौरान ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए अधिकारियों को फ्री हैंड दिया था। सीएम की मंशा के मुताबिक आज से इंदौर नगर निगम ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है

इंदौर नगर निगम द्वारा लगातार भू-माफिया और ड्रग माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज गुलाब बाग स्थित सागर जैन ड्रग माफिया के अवैध हिस्से को हटाया गया,,,, नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि 15 बाय 50 साइज के मकान में अवैध हिस्से को हटाया साथ ही एक अन्य पंचवटी स्थित गुंडे रमेश जाट के मकान के मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया

Exit mobile version