बहू को किया इतना प्रताड़ित की कर ली आत्महत्या ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला पंजीबद्ध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बहू को ससुराल पक्ष ने इतना प्रताड़ित किया कि, बहु आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई। एसीपी चंदन नगर की जांच में सामने आया कि मृतिका को ससुराल पक्ष ने इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया था। फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इंदौर के चंदन नगर के सिहंसा गांव में रहने वाली मृतिका सौम्या राठौर को ससुराल पक्ष ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल बीते दिनों इंदौर के सिहांसा गांव में रहने वाली मृतिका सौम्या राठौर को ससुराल पक्ष के लोग काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे पीड़िता इतना ज्यादा प्रताड़ित हो चुकी थी कि उसने घर में आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद एसीपी चंदन नगर द्वारा मर्ग जांच की गई जांच में सामने आया कि युवती को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे जिसके कारण वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई थी मृतिका के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने वर्ग को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था वही मर्ग कायम कर एसीपी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी थी जिसमें सामने आया कि पीड़िता काफी दिनों से प्रताड़ित थी।

Exit mobile version