अपनी बहन की शादी की खबर सुनकर भाई ने अपने साथियो के साथ अपने होने वाले जीजा के घर पहुंचकर पिस्टल दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी और कोई वीडियो भी आरोपी द्वारा बनाया गया था इसकी शिकायत जीजा की माँ ने पुलिस में की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है
इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई महिला ने पुलिस को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे के साथ रूपल भाटिया अन्य दो लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी आरोपी रूपल को जब अपनी बहन की शादी महिला के बेटे तेजेन्द्र के साथ होने की जानकारी लगी तो वह आक्रोश में आ गया और महिला के घर पहुंच कर पिस्टल दिखाकर धमकाया था फ़िलहाल में पुलिस आरोपीयो की तलाश कर रही हे
