बर्तन व्यापारी के घर 80 लाख की चोरी का खुलासा, घर की ही बहू निकली मुख्य आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में बड़ी चोरी खुलासा थाना चंदन नगर क्षेत्र के गुमास्ता नगर में बर्तन व्यापारी राहुल अग्रवाल के घर तीन दिन पहले लाखों रुपए की चोरी को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसके बाद खुद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी पुलिस को घर के भीतर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

गौरतलब है कि 80 लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बर्तन व्यापारी की बहू माधुरी के भाई वैभव के साथ वैभव की दुकान में काम करने वाले नौकर अरबाज को गिरफ्तार किया है। एसपी महेश चंद्र जैन के मुताबिक चोरी की घटना होने के बाद 2 टीमों का गठन कर दिया गया था। टीमों द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले साथ ही दूधवाले घर में काम करने वाले और सुबह अखबार डालने वालों से पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की गई। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने देखा और उनकी तलाश शुरू कर दी, पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में जब पूछताछ की तो पता चला कि घर की बहू माधुरी के भाई वैभव का भी घर में आना जाना है। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की बहु माधुरी के भाई वैभव को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया और कड़ाई से पूछताछ की… जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया.. वैभव ने बताया कि उसकी दुकान में काम करने वाले अरबाज के साथ एक्टिवा पर घर पहुंचा था और घर से सोने के जेवरात और 20 हजार नगद मिले थे, वहां से 20 मिनट में ले कर फरार हो गए.. पूरी घटना में मास्टर माइंडेड बर्तन व्यापारी की बहू माधुरी ने पूरी घटना को भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि माधुरी सास को लेकर डॉक्टर के यहां गई थी और जुगनू एप्लीकेशन से ऑटो भी बुक किया था। पुलिस ने ऑटो चालक से भी पूछताछ की तो ऑटो चालक ने बताया कि माधुरी उसे अलग-अलग रास्तों से लेकर जा रही थी ताकि माधुरी का भाई वैभव घटना को अंजाम देकर घर से फरार हो जाए।

Exit mobile version