बदमाश द्वारा भोपाल आईजी के नाम से धोखाधड़ी करने कि कोशिश आरोपी कि तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं थाने पर एक अनोखी धोकाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ बदमाश ने भोपाल आईजी के नाम से धोकाधड़ी करने कि कोशिश की है। हालांकि पुलिस अब मोबाईल नम्बर के आधार पर आरोपी कि तलाश में जुटी है।

एक बदमाश ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भोपाल आईजी के नाम पर ठगी की कोशिश की। दरअसल बीती रात आरक्षक देवेंद्र कुमार व अन्य गश्त पर थे, तभी वायरलेस पर सूचना आई कि कंट्रोल रूम के नंबर से भोपाल आईजी से बात करें। इस पर आरक्षक देवेंद्र ने आईजी के नाम से दिए नंबर पर फोन लगाया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा परिचित पुणे के अस्पताल में भर्ती है। उसके बैंक खाते में 20 हजार रुपए डाल दो। जब अकाउंट नंबर चेक किया गया तो वह नोएडा का निकला।

Exit mobile version