फ्रांस में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 8 पहुंच गई है। फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने यह जानकारी दी है। यहां ओमिक्रॉन का पहला मामला मंगलवार को विदेश विभाग में मिला था। 50 साल का यह संक्रमित नाइजीरिया से लौटा था। अगले दिन बुधवार को फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने बताया था कि देश में 13 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है।
