एमडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ जगबीर राठी ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई लघु फिल्म दिल हो गया लापता में निकिता हत्याकांड का कोई सीन नहीं है। ये फिल्म सिर्फ बेटियों के महत्व पर बनाई गयी है। जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर चिंता जनक बताया है। पिछले दिनों उन्होंने सेक्टर 16 ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में फिल्म की स्क्रीनिंग की थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान नेहरू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एमके गुप्ता, महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुनिधि, डीएवी आईएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सतीश आहुजा भी मौजूद रहे।
डॉ जगबीर राठी ने बताया कि पिछले दिनों बल्लभगढ़ में हुए नीतिका मर्डर केस ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद उन्हें कई दिनों तक नींद नहीं आई। वह रातभर ये सोचते रहे की कोई कैसे किसी मासूम लड़की की इस तरह से हत्या कर सकता है।
लड़कियों के साथ अपराध चिंताजनक
उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ आए दिन जबदस्ती, छेड़छाड़, एसिड अटैक व किडनैपिंग की घटनाएं होती रहती हैं। ये समाज के लिए चिंता का विषय है। इस पर प्रभारी रोक के लिए समाज को ही आगे आना होगा। उन्हांेने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि इन अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाए। इसी उद्देश्य से यह फिल्म बनाई गई है। लेकिन इसमें हत्याकांड का कोई जिक्र नहीं है। इस फिल्म में बेटियों के साथ होने वाले अपराध को बड़े ही अलग ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन भी है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक अच्छे संदेश पर बनी है, इसलिए इससे होने वाली कमई भी अच्छे काम में खर्च करना चाहते हैं। इस फिल्म से होने वाली पूरी कमई हम प्रदेश की दिव्यांग लकड़ियों की पढ़ाई, उनके पोषण व वेलफेयर में खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री व म्यूजिक इंडस्ट्री बहुत तेजी से उभर रही है। इस दौरान डॉ सुनील शर्मा, डॉ भूपेंद्र मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र सिंह, बृजनट मंडी के डायरेक्टर बृजमोहन भारद्वाज, ब्लॉक समिति मैंबर राजकुार सैनी, डॉ बलराम आर्य के साथ शहर के बहुत से रंगकर्मी व कला से जुड़े लोग मौजूद थे।
