फिटनेस, मॉडलिंग के बहाने लड़कियों को फंसाता था जिहादी अमीरुल, सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को कुंवारा बताकर लड़कियों से दोस्ती करने औऱ फिर उनका शोषण करने वाले आरोपी अमीरुल के खिलाफ विजय नगर थाने में केस दर्ज होने के बाद कई खुलासे हो रहे है। आरोपी अमीरुल खासकर बहुसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। सोशल मीडिया एप टिंडर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाता और कुछ समय तक इसी तरह उनका शोषण कर फिर उनसे कन्नी काटने लगता था। इस कारनामे की जानकारी उसके घरवालो को भी रहती थी।

आरोपी की 3 साल पहले ही कायनात नाम की लड़की से शादी हो चुकी है ।बावजूद इसके उसने यह बात सबसे छुपा कर रखी थी। अमीरुल फिटनेस मॉडलिंग भी करता था।उ सके पिता की छावनी में प्रोटीन पाउडर की दुकान है।

आरोपी पर केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस उसे पकड़ने उसके घर पहुची तो उसके घरवाले उसको बचाते नज़र आए। आरोपी का घर काफी बड़ा होने के कारण पुलिस उसे ढूंढ नही पाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के भाईयो और चाचा को हिरासत में लिया। फिर पुलिस आरोपी के जीजा के घर पहुंची, जहां जीजा ने बताया कि वह घर मे ही छिपा हुआ है। पुलिस दोबारा आरोपी के घर गई और उसे दबोचा। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि कितनी लड़कियों का शोषण अब तक कर चुका है क्योंकि लड़कियां बदनामी के डर से सामने नही आ रही है।

Exit mobile version