खुद नकली सब इंस्पेक्टर बनकर सेंट्रल गवर्नमेंट का अंडरकवर पुलिस अधिकारी बताकर एक बदमाश ने युवती को शादी का झांसा देकर सगाई की ओर फिर 8 लाख रु. और एक्टिवा गाडी ले ली । जब युवती को शंका हुई तो उसने जांच पड़ताल की तो बदमाश नकली अधिकारी निकला । तब युवती खुद आरोपी को पकड़कर थाने लेकर पहुँची ओर इसकी शिकायत विजयनगर पुलिस को दर्ज करवाई है । आरोपी के पास से कई नकली कार्ड पुलिस को मिले है ।
इन्दौर के विजय नगर थाना छेत्र में खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर एक युवती से शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है । दरसअल विजय नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपी राजवीर सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है । पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि राजवीर अपने आप को पुलिस का अंडरकवर पुलिस अधिकारी बताकर उससे मिला था फिर दोस्ती धीरे धीरे शादी की बात तक पहुँच गई । कुछ ही समय मे बदमाश ने युवती से लाखों रुपये ओर एक एक्टीवा गाडी ले चुका था । लेकिन युवती को शंका होने पर उसने जांच पड़ताल की तो बदमाश कोई पुलिस अधिकारी नही सिमरोल में रहने वाला एक युवक निकला
