फर्जी एडवाइजरी फर्म की आड़ में कर रहे थे लोगो से ठगी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एडवाइजरी फॉर्म की आड़ में चार ठग कंपनियां संचालित करने वाले एक गिरोह का तिलक नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मौके से पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 करोड़ के लेनदेन का रिकार्ड पुलिस के हाथ लगा है।

बता दें इंदौर के तिलक नगर इलाके में कैपिटल प्राइड के नाम से एक एडवाइजरी कंपनी संचालित की जा रही थी,जिसकी आड़ में पकड़े गए आरोपी चार अन्य कंपनियां संचालित कर रहे थे, साथ ही आरोपी विदेशों में भी यही से कई लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को 20 करोड़ के ट्रांजैक्शन की जानकारी हाथ लगी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक आरोपी कैपिटल प्राइड एडवाइजरी संस्था की आड़ में कई और कंपनियां संचालित कर रहे थे, जिसमें कई कर्मचारियों का उपयोग किया जा रहा था। वही आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम से देश ही नहीं विदेशों में भी ठगी करने का मौका नहीं छोड़ा हैं। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी चौकाने वाली जानकारी मिली है।

गौरतलब है कि आरोपी शेयर बाजार में निवेश करवाने के नाम से बहुत छोटी रकम की धोखाधड़ी करते थे, जिसके कारण पीड़ित शिकायत करने से बचता है। फिलहाल मौके से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अजय और अमित दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी इंदौर में रह कर ठग कंपनी संचालित कर रहे थे। हालांकि पुलिस को आरोपियों से कई जानकारियां मिलने की संभावना है।

Exit mobile version