देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर महू विधनासभा के किसानों को वनाधिकार पट्टे वितरित किये गए ।मंत्री सुश्री उषा ठाकुर , कविता पाटीदार पुंजलाल निनामा ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुवे दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । प्रधानमंत्री मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में वनाधिकार 71 पट्टे का वितरण किया गया । वही मंत्री सुश्री ठाकुर ने प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प भी दिलवाया ।
महू विधनासभा क्षेत्र के आये किसानों को वनाधिकार पट्टे मिलने पर मंत्री उषा ठाकुर का अभिवादन किया ।
मंत्री उषा ठाकुर ने मंच से सम्बोधित करते हुवे कहा कि यह वर्ष कुषा भाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी दिवस के रूप में बनाते हुवे प्रतिदिन एक पौधा लगाने का प्रण स्वयं मंत्री और उपस्थित लोगों को दिलवाया । सुश्री ठाकुर ने सभी वनाधिकार किसानों से भी आग्रह किया है कि घर के आस पास भी एक पौधा या फलदार पौधा जरूर लगाएं । साथ ही आग्रह किया कि मंच पर पुस्तकों से स्वागत किया जाए ।
