ताजा मामला टायर व्यापारी अशोक की हत्या का है जो तीन दिन पहले लसूड़िया क्षेत्र से लापता हुए थे । अशोक की लाश आज सुबह सिमरोल के जंगल में मिली है । रोज की तरह अशोक वर्मा तीन दिन पहले अपनी दुकान के लिए निकले थे लेकिन दुकान नही पहुँचे । उनका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमे वो अपनी गाड़ी खड़ी कर जाते हुए दिखाई दे रहे थे । उनकी लास्ट टावर लोकेशन भी सिमरोल आई लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नही पाई । आज उनकी लाश सिमरोल के जंगल मे मिली है ।
