इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने शिवनगर में दिनदहाड़े हुई चोरी का महज 24 घंटे में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम सोना,400 चांदी सहित नगदी बरामद कर जांच शुरु कर दी है। वही फरियादी पक्ष ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई करने पर आभार जताते थाना प्रभारी सहित पुलिस जवानों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश सड़क पर उतरी पुलिस ना सिर्फ अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने में जुटी है बल्कि बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हे जिले की सलाखों पहुंचाने में जुटी है। इसी कड़ी में बाणगंगा पुलिस ने सांवेर रोड स्थित शिवनगर चोरी का महज चौबीस घंटे में ना सिर्फ खुलासा किया बल्कि चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों ने फरियादी दिनेश माठोलिया के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब सात लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसके चलते पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस कार्यप्रणाली से खुश फरियादी परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी सहित पुलिस जवानों का आभार जताते हुए उन्हे सम्मानित किया।
फिलहाल पुलिस पकडे गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने में जुट गई है जिससे चोरी की अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
