इंदौर पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है दोनो आरोपियों से पुलिस ने 1 ऑटो रिक्शा ओर 4 दोपहिया वाहन जप्त किये है जिसमे एक आरोपी थाना छेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है।दरसअल इंदौर की परदेशी पूरा थाना पुलिस को कल रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी की बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे है सूचना पर पुलिस टीम ने मौके ओर घेराबंदी कर दो बदमाश अमर ओर बलराम को पकड़ा पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी करने की बात कबूली जिसपर उनकी निशानदेही पर 1 ऑटो रिक्शा ओर 4 दोपहिया वाहन बरामद किए जो आरोपियों ने थाना छेत्र के अलग अलग स्थानों से चोरी करना बताये,वही आरोपी अमर थाना छेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
