रविवार को पुलिस ट्रेनिंग कैंपस में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर विधायक महेंद्र हार्डिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ विधायक हार्डिया ने पौधा रोपण भी किया।
मुसाखेडी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रविवार को स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। ज्योति मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए शिविर में ट्रेनिंग सेंटर के महिला व पुरुष पुलिसकर्मी व पुलिस परिवार का स्वास्थ परिक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक महेंद्र हार्डिया भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
