शानदार बैडमिंटन:भारत की 26वर्षीय पी.वी.सिंधु ने विश्व नंबर तीन जापान की अकाने यामागुची को एक घंटे 10मिनट के शानदार मुकाबले में 21-15,15-21,21-19से हराकर विश्व टूर फाइनल्स-2021बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई,2018में यह खिताब जीत चुकी एकमात्र भारतीय खिलाड़ी सिंधु तीसरी बार फाइनल में आई है,वे 2017में पहली बार फाइनल खेली थी,सिंधु के विरुद्ध फाइनल में दक्षिण कोरिया की एन से युंग है, पुरुष एकल फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और थाईलैंड के कुन्लावुत वितिद्सर्न है, ओलंपिक विजेता और विश्व नंबर एक विक्टर ने सेमीफाइनल में भारत के लक्ष्य सेन पर विक्ट्री पाई, इसी स्पर्धा में विक्टर ने पहली बार फाइनल्स स्पर्धा में पदार्पण कर सेमीफाइनल खेले लक्ष्य को लगातार दूसरी बार हराया है
विश्व नंबर सात पी.वी.सिंधु ने सेमीफाइनल में अकाने यामागुची को पहले गेम में करारे स्मैश लगाकर हराया,1-4से पीछे होनेके बाद सिंधु ने11-9,15-13और 18-14की बढ़त ली और पहला गेम 18मिनट में जीता,दूसरे गेम में 4-4के बाद सिंधु 4-7से पीछे हुई, 9-9के बाद अकाने 11-10और 17-14से आगे होकर जीत गई, तीसरे और निर्णायक गेम में 2-2,3-3,4-4की बराबरी के बाद सिंधु 11-5से आगे हो गई,17-14से सिंधु आगे थी लेकिन अकाने ने 17-17और 18-18की बराबरी की, अकिने 19-18से आगे हुई,बैंक हैंड से ट्रांसपोर्ट स्मैश लगाकर सिंधु ने 19-19की बराबरी की, रैली में प्लेसिंग और स्मैश लगाकर सिंधु ने 31मिनट में यह गेम जीतकर अकाने पर 21वें मुकाबले में 13वीं बार जीत हासिल कर ली,
इस साल चौथे मुकाबले में सिंधु की अकाने पर तीसरी जीत हैं, आल इंग्लैंड और टोक्यो ओलंपिक 2020के क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद सिंधु, अकाने से बाली में ही 20नवम्बर को इंडोनेशिया मास्टर्स स्पर्धा के सेमीफाइनल मे 13-21,9-21से हार गई थी, सिंधु की विश्व टूर और सुपर सीरीज फाइनल्स में अकाने यामागुची पर छठवें मुकाबले में यह चौथी जीत हैं, विश्व नंबर छह दक्षिण कोरिया की एन से युंग ने सेमीफाइनल पहले क्रम की थाईलैंड की पोर्नपवी चोचुवोंग को 25-23,21-17से हराया, आल इंग्लैंड उपविजेता पोर्नपवी ने आख़िरी समूह लीग मैच में 3दिसम्बर को सिंधु को 21-12,19-21,21-14से एक घंटे 11मिनट में हराया, सिंधु की पोर्नपवी से छठवें मुकाबले में लगातार दूसरी हार है, सिंधु समूह लीग में दूसरे स्थान पर रही,
एन से तुंग से सिंधु अब तक हुए दोनों मुकाबले में हारी है, दोनों मुकाबले डेनमार्क खुली सुपर-1,000 स्पर्धा में 2019और 2021में हुए हैं, इस साल डेनमार्क खुली स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सिंधु, एन से 22 अक्टूबर को11-21,12-21से आसानी से हार गई थी, अब 5दिसम्बर 2021को तीसरा मुकाबला है
लक्ष्य का लगातार दूसरा मुकाबला विक्टर से ही
फाइनल्स स्पर्धा में खेलने भारत के सबसे युवा खिलाड़ी 20वर्षीय
लक्ष्य सेन को लगातार दूसरी बार विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ना पड़ा,2 दिसम्बर को समूह लीग में लक्ष्य,विक्टर से 15-21,14-21से हारे थे, 4दिसम्बर को सेमीफाइनल में 2020और 2021के साल के घोषित सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन ने विश्व नंबर 21लक्ष्य सेन को आसानी से21-13,21-11से 39मिनट में हरा दिया, लक्ष्य की विक्टर से चौथे मुकाबले में चौथी और इस साल तीसरी हार है, विक्टर से पहले लक्ष्य तब विश्व नंबर एक जापान के केंतो मोमोता से भी लगातार तीसरी बार इस स्पर्धा में भिड़े, लगातार दो हार के बाद इस बार केंतो ने पहले गेम के 1-1स्कोर मैच छोड़ दिया, जिस वजह से लक्ष्य को सेमीफाइनल में न दस्तक देने का अवसर मिल गया, लक्ष्य को डेनमार्क के रास्मुस गेम्के से भी वाकओवर मिला, प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी के लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के है, उनके पिता डी.के.सेन प्रशिक्षक है,वे बाली भी गए,
20वर्षीय कुंलावुत वितिद्सर्न विश्व टूर फाइनल्स स्पर्धा के फाइनल में आने वाले थाईलैंड के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, विश्व नंबर 23 वितिद्सर्नने सेमीफाइनल में आल इंग्लैंड विजेता विश्व नंबर 8 मलेशिया के ली जी जिआ को 21-18,21-18से 44मिनट में हराकर उलटफेर किया,इस मैच की अंपायरिंग अंतरराष्ट्रीय अंपायर भारत के अजेंद्र राय ने की,वे बाली (इंडोनेशिया)में लगातार तीसरी स्पर्धा में अंपायरिंग कर रहे है
कुंलावुत वितिद्सर्न से पहले बुनसाक पोनसाना ही फाइनल्स स्पर्धा में खेलने और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले एकमात्र थाई पुरुष खिलाड़ी थे,39वर्षीय बुनसान ही वितिद्सर्न के आदर्श खिलाड़ी है
तीनों युगल फाइनल में जापानी
विश्व नंबर एक इंडोनेशिया में मार्कुस फेरनाल्डी जिदेओन और केविन संजया सुकमुमुल्जो ने ओलंपिक विजेता ताईपेई के ली यांग और वांग चि-लिन को 18-21,23-21,21-17से पुरुष युगल सेमीफाइनल में हराकर टोक्यो ओलंपिक के समूह लीग में उनसे हुई एकमात्र पराजय का बदला लिया, जापान के ताकुरो होकि और युगो कोबायाशी की जोड़ी लगातार पांच स्पर्धाओं में खेलकर चौथी स्पर्धा के फाइनल में आई, जापानी जोड़ी तीनों युगल फाइनल में है, गब्रिएला के पीठ में चोट आने से बुल्गारिया की स्तोएवा बहनों गब्रिएला और स्टेफनी ने महिला युगल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम सोयुंग और कोंग हीयोंग को वाओवर दे दिया,स्तोएवा बहनों ने भारत की अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी को समूह लीग में 19-21,20-22से कड़े संघर्ष में हराया था, विश्व नंबर 24 अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी ने आख़िरी लीग मैच में विश्व नंबर 12 इंग्लैंड की चलोई बिर्च और लारेन स्मिथ को 21-19,9-21,21-14 से हराया, लेकिन दो पराजय की वजह से वे नाकआउट में नहीं पहुंच पाई, कोरियाई जोड़ी विरुद्ध दूसरे क्रम की जापान की नामि मत्सुयामा और चिहारु शिदा फाइनल में है, जिनसे अश्विनी और सिकी पहला लीग मैच हारी है
थाईलैंड की डेचपोल और सपसिरी एक और लगातार तीसरी खिताबी जीत की तलाश में फाइनल में है
