पिछले दिनों हुई एक ही रात मे तीन अलग अलग कालोनी के तीन घरो में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 3 चोरी की घटनाए सामने आई थी । सुने घर को अज्ञात चोर ने निशाना बनाते हुए घर में रखे कुछ सामान तो अन्य दो घरो से मोबाईल फोन चोरी कर ले भागा था चोरी की वारदाते होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी और आखिरकार पुलिस को मंगलवार को आरोपी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एक आरोपी को चोरी करने के अपराध में गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी जब्त किया है। आरोपी से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है । एक ही रात में एक ही थाना क्षेत्र की तीन अलग अलग कालोनी से तीन घरो में चोरी की घटना सामने आई थी ।

तीनो ही घरो से कुछ घर का सामान तो मोबाईल फोन पानी की मोटर किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद से द्वारकापुरी पुलिस इस तीनो चोरियों की घटना में आरोपी की तलाश कर रही थी और पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को आखिरकार उसकी तलाश करते हुए पकड़ लिया जिसके पास से चोरी का माल जब्त हुआ है आरोपी से पुलिस अन्य चोरी की घटनाओ के बारे में आगे की अपनी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version