महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद एक कथित तांत्रिक के खिलाफ मल्हारगंज थाने पर भी तंत्र विद्या के नाम पांच लाख रूपए एठने की शिकायत दर्ज हुई है। एएसपी प्रशांत चैबे के अनुसार आरोपी को प्रोडक्शन वांरट रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
दरअसल मल्हारगंज थाने पर एक फरीयादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि निर्मल सोनगरा नामक कथित तांत्रिक ने तंत्र विद्या के नाम 5 लाख रूपए की ठगी की है। फरीयादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला, कि उक्त व्यक्ति द्वारकापुरी थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में पूर्व से ही जेल में बंद है। एडिशनल एसपी के अनुसार उक्त आरोपी ने महिला के विकलांग पति को ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और मामले का खुलासा करेगी।
