पर्यटन मंत्री द्वारा सी स्मार्ट शौचालय का किया लोकार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
पर्यटन मंत्री द्वारा सी स्मार्ट शौचालय का किया लोकार्पण

इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शहर में पिंक टॉयलेट और फीडिंग एरिया तैयार किये गये है … गुरुवार को कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने महिला थाने के पास बनाये गए पिंक टॉयलेट्स का लोकार्पण किया ।

इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पिंक टॉयलेट्स और फीडिंग एरिया तैयार किये गए है…गुरुवार को पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के आतिथ्य में स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया…स्मार्ट सिटी को सीईओ अदिति गर्ग ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 25 पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर तो फीडिंग एरिया की व्यवस्था होती है, लेकिन मुख्य चौराहों, प्रमुख सड़कों पर छोटे बच्चों को दुग्धपान कराने के लिए माताएं परेशान होती रहती हैं। इसीलिए देश में पहली बार सड़कों के आसपास इस तरह की सुविधा दी जा रही है। यहां महिलाएं सुरक्षित और शांत वातावरण में दुग्धपान करा सकेंगी। सुरक्षा के लिए हर टॉयलेट पर महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की जाएंगी।अदिति गर्ग ने बताया कि यह प्रोजेक्ट निजी-जनभागीदारी के आधार पर तैयार किया गया हैं।

केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम को अपनी तरफ से बधाई देते हुए प्रोजेक्ट को महिलाओं के लिए खास सौगात बताया ।

यह प्रोजेक्ट पलासिया के अलावा 56 दुकान, मेघदूत उपवन के पास, विजय नगर और रीगल चौराहा स्थित एसपी ऑफिस परिसर में भी शुरू किया गया है.. 400 वर्गफीट एरिया में बने इन टॉयलेट को रखरखाव संबंधित कंपनी को 15 साल तक करना होगा। स्मार्ट सिटी कंपनी को 25 टॉयलेट से हर साल 32.50 लाख रुपये की आय होगी। टॉयलेट में शिशुओं के लिए डाइपर और महिलाओं के लिए सैनिटरी पेड की मशीन लगाई गई है। प्रति डाइपर और सैनिटरी पेड की कीमत पांच-पांच रुपये होगी।

- Advertisement -
Exit mobile version