परदेशीपुरा पुलिस ने मुक्तिधाम में जुआ खेल रहे बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को पकड़ा है । सभी लोग ताशपत्ती से हार जीत का जुआ खेल रहे थे । पुलिस को इनके पास से नकदी सहित ताशपत्ती ओर मोबाईल फोन मिले है
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के मालवा मिल मुक्तिधाम से जुआ खेलते आरोपियो को पकड़ा है । आरोपी लंबे समय से विभिन्न इलाकों से आकर यहां इकट्ठा होते और यहां जुआ खेलते थे और पुलिस के डर से बार-बार स्थान बदलते भी थे । पुलिस को इनके पास से 6200 रुपये नगदी सहित मोबाइल और ताशपत्ती मिले है । पकड़ाए सभी लोग अंतिम यात्रा में आए थे और मौका देख यही जुआ खेलने लगे । इनमें एक निगमकर्मी भी है
जुआ खेलते पकड़ाए सभी आरोपियों पर पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । साथ ही पुलिस द्वारा सभी का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।
