इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने 5000 के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
दरअसल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक युवक जिसका नाम योगेश है वह उसे आए दिन मारपीट करता है व जान से मारने की धमकी भी देता है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू को आरोपी लंबे समय से फरार होने के कारण पुलिस द्वारा उस पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था वही मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के पास से तलाशी में धारदार हथियार भी बरामद हुआ है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
