परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने खाया जहर उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत हो गई मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले निहाल नामक युवक को परिजन गंभीर हालत में एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान युवक की हो गई। परिजनों का कहना है कि जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला निहाल पलंग से गिर गया था जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया था हालांकि परदेशीपुरा थाना पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version