पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया दीपोत्सव माता महालक्ष्मी का पूजन कर की गई महाआरती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में भी दीपावली महापर्व की रौनक नजर आई। प्रेस क्लब परिसर स्थित मंदिर में पण्डितजी के मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी और दीपक कर्दम, सचिव अभिषेक मिश्रा और कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने माता महालक्ष्मी का पूजन किया। बाद में महाआरती कर माता महालक्ष्मी से तमाम पत्रकार साथियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना की गई।

प्रसाद वितरण कर की गई आतिशबाजी।

महालक्ष्मी के पूजन व महाआरती के बाद उपस्थित पत्रकारों को प्रसाद वितरित किया गया और शगुन के बतौर आतिशबाजी भी की गई।
दीपावली के उपलक्ष्य में मन्दिर परिसर व प्रेस क्लब भवन पर आकर्षक रोशनाई भी की गई है।

Exit mobile version