पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन दिनों मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी जगह भाजपा और कांग्रेस सहित प्रमुख दल तैयारियों में जुट चुके हैं इसी कड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने भी अभी से रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है।

पंचायत चुनाव की तैयारियों के मध्य नजर इंदौर रोड स्थित श्री जगदीश पटेल वेयर हाउस पर जनपद पंचायत क्षेत्र के संभावित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक विशाल जगदीश पटेल ने कहां कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत संभावित उम्मीदवारों का चयन पांचों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी मिलकर चयन करें। विधायक पटेल ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन संगठन की दृष्टि से होगा तो अति उत्तम रहेगा। ब्लॉक के पदाधिकारी व जिले के पदाधिकारी ज्ञात होगा कि जमीनी धरातल पर कार्य करने वाले पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि की कार्यप्रणाली व स्थिति से भली-भांति परिचित है इसलिए प्रत्याशी चयन में संगठन को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही यह भी आह्वान किया गया कि चयन के पश्चात प्रत्येक कार्यकर्ता की जवाबदारी है कि वह पूर्ण रूप से पार्टी की वफादारी करने में पीछे ना रहे और यह शपथ ले कि वे कांग्रेस पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से वफादार रहेंगे चाहे उम्मीदवार चयन में किसी का भी नाम हो उसका साथ देना है और आपके कार्य में कोई रुकावट ना आए इसके लिए मैं 24 घंटे तत्पर रहूंगा। इसलिए आज मैं आपसे कह रहा हूं कि आप पार्टी के प्रति वफादारी से काम करें इसका फल आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी एवं भावी उम्मीदवार उपस्थित थे।

Exit mobile version