एक निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त अचानक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ठेकेदार की दूसरी मंजिल की छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध ठेकेदार लखन पिता मुरली लाल अचानक हादसे का शिकार हो गए निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक पैर फिसला और दूसरी मंजिल से अचानक जमीन पर आ गिरे जहां गंभीर रूप से घायल तत्काल उन्हें उनके अन्य साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई डॉक्टर ने मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है प्रत्येक दर्शी के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
