अपने निर्माणधीन मकान पर लाइट का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के सर्व सुविधा नगर में रहने वाले चेतन जैन अपने नए घर पर उस समय करंट लगने से हादसे का शिकार हो गए थे। जब वह कमरे में लाइट लगाने का काम कर रह था। इस दौरान बिजली के तार खुले होने से चेतन को करंट लगा और जमीन पर जा गिरा था। परिजन गम्भीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुचे थे लेकिन चेतन की मौत हो गई।
