निर्माणधीन मकान पर लाइट का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपने निर्माणधीन मकान पर लाइट का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के सर्व सुविधा नगर में रहने वाले चेतन जैन अपने नए घर पर उस समय करंट लगने से हादसे का शिकार हो गए थे। जब वह कमरे में लाइट लगाने का काम कर रह था। इस दौरान बिजली के तार खुले होने से चेतन को करंट लगा और जमीन पर जा गिरा था। परिजन गम्भीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुचे थे लेकिन चेतन की मौत हो गई।

Exit mobile version